अंधेर नगरी चौपट राजा

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 19 दिसंबर। गुरुग्राम में किये जा रहे अरबों-खरबों रुपयों के घोटालों से यह बात बात पूर्णतया साबित होती है गुरुग्राम एक अंधेर नगरी है व यहाँ का राजा चौपट है! पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के राज के दौरान ही गुरुग्राम में अनगनित घोटाले हुए हैं! मोदी सरकार ने जब नोटबंदी की तो तब भी भाजपा समर्थित नेताओं ने अपने अपने पुराने नोटों को बदलवाने के चक्कर में बैंकों के अधिकारीयों से सांठगांठ कर के बड़े भारी घोटाले किये! फिर जीएसटी लागू होने पर सैंकड़ों करोड़ रुपयों के घोटाले गुरुग्राम के नेताओं व व्यापारियों ने आपसी मिलीभगत के चलते किये! भाजपा सरकार के मुखिया या तो आँखें मूंद कर सोये रहे या इन सभी घोटालों का अंदरूनी रूप से साथ दिया! इन दोनों में से कोई तो बात जरूर होगी वरना इतने भारी घोटालों के चलते प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया सोये क्यों रहे! माना कि प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ईमानदार छवि के हैं परंतु गुरुग्राम की जनता तो पिछले पांच वर्षों में हुए भारी घोटालों से परेशान है! जनता की निगाह में तो प्रदेश का मुखिया भी आरोपी बनेगा!
गुरुग्राम में सरकार की नाक के नीचे किये जा रहे घोटालों की कड़ी में एक भेद और यह खुला कि एचएसवीपी के तहत आने वाले सेक्टरों की कीमती जमीनों पर बिना स्वीकृति के तेजी से वीटा बूथ खोले जा रहे हैं! बड़ी हैरानी की बात है कि इन बूथ लगाने वालों पर न तो उस जमीन पर बूथ लगाने की स्वीकृति है और न ही हरियाणा डेयरी डेवलेपमेंट कॉपरेटिव फेडरेशन की जानकारी में है! तो फिर ये कौन लोग हैं जो इन कीमती जमीनों पर अवैध कब्जा करने के चक्कर में ये वीटा बूथ लगवा रहे हैं! भरोसेमंद सूत्रों से पता लगा है कि गुरुग्राम में सत्तासीन नेताओं के आशीर्वाद व मिलीभगत से कुछ माफिया किस्म के लोग जगह-जगह पर भिन्न-भिन्न कार्यों के लोगों को गैरकानूनी तरीके से इन जमीनों पर बिठा कर उनसे लाखों रूपये महीना का किराया अवैध रूप से वसूलते हैं!
इस बारे में एक खबर में ‘‘जनता की आवाज़’’ न्यूज पोर्टल पर पहले भी खुलासा किया गया है! गुरुग्राम के कई सेक्टरों की बेशकीमती जमीनों पर इन माफिया लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करके सब्जी व फल फ्रूट तथा अन्य खुदरा सामान बेचने वाले लोगों को बिठा कर करोड़ों रूपये महीने का किराया अवैध रूप से वसूल किया जा रहा है! गुरुग्राम के कई सेक्टरों की खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर ही माफिया लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है! करीबन दो हजार करोड़ रूपये की कीमत की ये सरकारी जमीनें हैं! दूसरी ओर हरियाणा के रोडवेज विभाग में भी पिछले पांच वर्षों में भारी घोटाले किये गये!
इस वक्त वर्तमान भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए फर्जी प्राइवेट बसें इम्पाउंड करने के आदेश दिए हैं! अपनी ही भाजपा सरकार के पहले रहे हुए मंत्री को घेरते हुए ये आदेश दिए गए हैं! इन बातों से तो यह पूर्णतया साबित हो रहा है कि अंदरूनी तौर पर तो भाजपा सरकार के मुखिया अपने पिछले पांच वर्षों के राज्य काल में किये गए भारी घोटालों के बारे में अपनी सरकार का दोष मान रहे हैं चाहे बाहरी तौर पर प्रदेश की सरकार पिछले पांच वर्षों में किये गए घोटालों के बारे में ना माने! ये सभी घोटाले साबित करते हैं कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के राज के चलते गुरुग्राम शहर में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे ही हालात बने हुए थे व अभी तक गुरुग्राम के हालातों में कोई ज्यादा सुधार नहीं किया गया चाहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वयं यहां की कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष हों क्यों की पिछले पांच वर्षों में भी मुख्यमंत्री ही गुरुग्राम की कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष रहे हैं! गुरुग्राम की जनता के कष्ट कम करने की बजाय कष्ट ज्यादा बढ़ाये गये! अब तो जनता भी कहने लगी कि गुरुग्राम में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हाल अभी खत्म होने की उम्मीद नहीं है!



