गांधी कॉलोनी में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार, थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 30/31 अगस्त की रात को गांधी कालोनी, रेलवे स्टेशन रोड पर सागर (30) वासी गांधी कॉलोनी की गर्दन पर कांच की बोतल से वार कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस थाना NIT की टीम ने विरेंद्र उर्फ कालू वासी गांधी कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार ओमपाल वासी गांधी कॉलोनी NIT फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लडका सागर 30.08.2026 को रेलवे स्टेशन NIT, नजदीक ठेका के नजदीक विरेंद्र उर्फ कालू से अपनी मजदुरी के पैसे लेने गया था। जहां विरेंद्र की उसके साथ कहासूनी हो गई थी। जिसके चलते विरेंद्र ने सागर पर वहां पडी कांच की बोतल से सागर के सिर व गर्दन पर वार किये। जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई। जिसकी शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि 30 अगस्त को मृतक सागर ने आरोपी से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे। जिसको लेकर कहासुनी हो गई थी। वीरेंद्र ने सागर के सिर व गले पर कांच की बोतल से वार किया था। आरोपित को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर आगे कार्रवाई की जाएगी।



