कबाडी की दुकान से चोरी के मामले में अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को किया गिरफ्तार, 50,500/-रू बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने बसेलवा कॉलोनी में कबाडी की दुकान में चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शाहरूख खान वासी किसान मजदूर कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिससे चोरी का सामान बेच कर प्राप्त पैसों में से 50,500 रूपये बरामद किये गये है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आदिल वासी बसेलवा कॉलोनी ने पुलिस थाना एसजीएम नगर में दी शिकायत मे आरोप लगाया कि उसकी किसान मजदूर कॉलोनी में कबाडी की दुकान है। 18 सितम्बर की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी कबाडी की दुकान से विभिन्न धातु का सामान चोरी कर ले गये। जिस शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदी है और नशापुर्ति के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 18 सितम्बर की रात को वह कबाडी की दुकान के आगे से जा रहा था उसने देखा की दुकान में कोई नहीं है तो वह मौका पाकर दुकान में घुसा और दुकान से धातु से भरा हुआ कट्टा चोरी करके ले गया और उसे बेच दिया। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!