शराब तस्करों पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार; अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने 45 पेटी शराब देशी व अंग्रेजी बरामद की

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 26 मई को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 पेटी शराब देशी व अंग्रेजी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार वासी गांव शाफियाबाद लोटी, मेरठ हाल गांव नगली, नोएडा के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम द्वारा नीमका से सदपुरा रोड पर नाकाबंदी के लिए वाहन चेकिंग के लिए नाका लगाया गया था। इसी दौरान एक सेंटरो गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 45 पेटी शराब (देशी शराब मार्का संतरा 38 पेटी, अंग्रेजी शराब नाइट ब्लू पव्वा 5 पेटी व 2 पेटी अंग्रेजी शराब पव्वा मार्का OC ब्लू शराब) बरामद हुई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सेंटरों गाड़ी में शराब भरकर फरीदाबाद से मेरठ लेकर जा रहा था। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



