रजनीकांत की बेटी-दामाद हुए अलग, ट्विटर पर 18 साल पुरानी शादी को तोडऩे का ऐलान किया

बॉलीवुड : साउथ सिनेमा के स्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने फैंस को अपनी एक पोस्ट से शॉक कर दिया। सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद ने ट्विटर पर अपनी 18 साल पुरानी शादी को तोडऩे का ऐलान किया है। दोनों ने अलग होने का फैसला आपसी सहमति से किया है। ऐसे में ये फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। इससे पहले एक्ट्रेस सामंथा और नागा चैतन्य ने अपनी चार साल पुरानी शादी को तोड़ दिया था। दोनों के अलग होने पर ढेरों अटकलें भी लगाई गई थी।

धनुष ने ट्विटर पर पत्नि ऐश्वर्या से अलग होने की जानकारी देते हुए एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘18 साल तक हम साथ एक दोस्त, कपल, पैरेंट्स के तौर पर रहे। यह सफर आगे बढऩे की, समझने की, अडजस्ट करने की और एक-दूसरे से सामंजस्य बनाए रखने की रही है।’

इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि ‘आज हम उस जगह पर खड़े हैं, जहां पर हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है और ये हमारे बेहतर के लिए है। हम खुद को अकेले वक्त देना और समझना चाहते हैं। प्लीज हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें इससे डील करने के लिए जरूरी प्राइवेसी दें, धनुष।’

इसके साथ ही रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने भी ऐसे ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को अलग होने की जानकारी दी है। आपको बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या ने 18 नवंबर, 2004 को शादी रचाई थी और इनके दो बच्चे यात्रा राजा और लिंगा राजा हैं। मालूम हो कि इससे पहले रजनीकांत की दूसरी बेटी सौंदर्या का भी तलाक हुआ था। उन्होंने 2017 में बिजनैसमैन पति अश्विन से तलाक लिया था।

धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आए थे। इसमें सारा और धनुष की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!