फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 देसी कट्टे बरामद किये है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने इमरान अंसारी(26) वासी गाँधी कालोनी NIT फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सेक्टर-46 फरीदाबाद से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने पुष्पेंद्र(25) वासी जिला मथुरा उत्तरप्रदेश को देशी कट्टा सहित मलेरना रोड फरीदाबाद से व क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने राहुल(23) वासी गाँव खेड़ी कलाँ फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित फज्जूपुर चौक B.P.T.P एरिया से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!