एडवोकेट दीपक गुप्ता ने वार्ड नं. 8 से पार्षद पद की उम्मीदवार राकेश महेश लोहिया के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन धूमधाम से किया
वार्ड नं. 8 से पार्षद पद की उम्मीदवार राकेश महेश लोहिया के समर्थन में कविन्दर फागना भी मौके पर मौजूद रहे

- जनसभा खत्म होने पर लड्डूओं का प्रसाद भी वितरण किया गया
फरीदाबाद 24 फरवरी (मनीष शर्मा) : जवाहर कालोनी, गली नंबर 4, एन.आई.टी. 86 फरीदाबाद में एडवोकेट दीपक गुप्ता व समस्त गली निवासियों ने वार्ड नं. 8 से पार्षद पद की उम्मीदवार राकेश महेश लोहिया के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन रागनी गायकों व नगाड़ों के साथ धूमधाम से किया। इस जनसभा में पहुंचने पर एन.आई.टी 86 के विधायक सतीश फागना के छोटे भाई कविन्दर फागना व वार्ड नं. 8 पार्षद पद की प्रत्याशी राकेश महेश लोहिया व महेश लोहिया का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कविन्दर फागना ने कहा कि वार्ड नं. 8 से बहन राकेश लोहिया को भारी मतों से विजयी बनाकर पार्षद बनाएं जिससे आपकी जन समस्याओं को खत्म किया जा सके। वहीं इस बार मेयर और पार्षद दोनों का चुनाव है इसलिए भाजपा से मेयर प्रत्याशी श्रीमती परवीन बतरा जोशी को भी भारी मतों से विजयी बनाकर यहां की मेयर बनाएं।
वार्ड नं. 8 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहीं राकेश महेश लोहिया के पति महेश लोहिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पता है कि जहवार कालोनी की जनता पिछले 8-10 सालों से बहुत तरस रही है व कई समस्याओं से त्रस्त हैं। पूर्व में जो विधायक रहे उन्होंने इस कालोनी को नरक बनाकर रख दिया है और वह खुद एसी रूमों में बैठकर आराम फरमा रहे हैं। अब केन्द्र में, हरियाणा में व फरीदाबाद में भाजपा की सरकार है, पार्षद भी बीजेपी का होना चाहिए जिससे शहर में विकास तेजी से हो सके और जनता सुख-शांती के साथ रह सके। आप सभी जनता से अपील है कि वार्ड नं. 8 से मेरी धर्मपत्नी राकेश लोहिया को कमल के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं जिससे कालोनी की समस्याओं का जल्द निपटारा हो सके।
लोगों द्वारा गलियों में भरे सीवर के पानी की समस्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एसी ऑफिस में बैठने वाले पहले के जो पार्षद थे व विधायक विपक्षी पार्टी का था इसलिए बहुत से काम नहीं हो पाए। अभी पिछले दिनों नालों की सफाई के दौरान उनमें रजाइयां फंसी मिली, कहीं पर नालों में तकिए फंसे मिले जिससे हमें विपक्ष की चाल का पता चला कि किस प्रकार विपक्षी सीवरों को जाम करवाकर लोगों को परेशान और बीजेपी को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। जनता भी समझ चुकी है कि यह विपक्षी नेताओं की चाल है इसलिए जनता अपना मन बना चुकी है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत से लाना है और समस्याओं से निजात पाना है।
वहीं श्री लोहिया ने कहा कि अब केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सतीश फागना ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सीवर व गंदे पानी की समस्या को खत्म कर दिया जाएगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर आप राकेश महेश लोहिया को वार्ड नं. 8 से पार्षद चुनकर लाते हैं तो 15 दिन के अंदर सीवर की समस्या को दूर किया जाएगा।

वहीं जनसभा के आयोजक एडवोकेट दीपक गुप्ता ने कहा कि हमारी कालोनी की समस्या सिर्फ सीवर और पानी की रहती है जो कि कई सालों से जस की तस है किन्तु अभी तक यहां की समस्या से निजात नहीं पा सके हैं। जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपक गुप्ता ने कहा कि जब से सतीश फागना यहां से विधायक बने हैं काफी समस्याओं का समाधान हुआ है और लगातार समाधान किए जा रहे हैं। किन्तु छोटी-मोटी गलियों का समाधान करना पार्षद के हाथ में होता है इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि बीजेपी का पार्षद बनेग और बहुमत से बनेगा और कालोनी की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। इसलिए मैं जनत से आग्रह करता हूं कि बीजेपी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से पार्षद बनाएं जिससे कालोनीवासियों को सीवर व पानी की समस्या से निजात मिल सके।
इस मौके पर एडवोकेट दीपक गुप्ता के साथ अमर सिंह यादव, यशपाल शर्मा, प्रीतम लाल पांचाल, रोहताश खत्री, केशव दत्त गौड़, महेश गुर्जर, ब्रिजेश पांचाल, विजय रांगड़, रमेश खत्री, अनिल धीमान, दीपक त्यागी, सुनील खत्री, महेश पांचाल, दुर्गेश कश्यप, अन्नू, सुमित कोरपाल, अमित त्यागी, सोनू मिश्रा, डिम्पल, राकेश पांचाल, बिनेश पांचाल, अजीत सिन्हा व सैंकड़ों की सख्या में कालोनीवासी उपस्थित रहे।



