अधिवक्ता हरीश भड़ाना बने पंजाब एंव हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य

फरीदाबाद : प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के सदस्य हरीश भड़ाना अधिवक्ता को पंजाब एंव हरियाणा बार काउंसिल चंडीगढ़ की प्रशासनिक कमेटी में सहयोजित सदस्य मनोनीत होने पर पूर्व अतिरिक्त सचिव मनबीर तंवर ने अपने चैम्बर में अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ हरीश भड़ाना अधिवक्ता का फूलमाला व गुलदस्ता भेंटकर नई जिम्मेवारी की बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।
पंजाब एंव हरियाणा बार काउंसिल चंडीगढ़ की प्रशासनिक कमेटी में सहयोजित सदस्य मनोनीत होने पर हरीश भड़ाना ने कमेटी के चेयरमैन, अधिवक्ताओं व फरीदाबाद बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है मैं इस जिम्मेवारी को पूरी इमानदारी एंव लगन से निभाने का प्रयास करूंगा साथ ही उनका एक ही लक्ष्य होगा अपने साथी अधिवक्ताओं के हितो की रक्षा करना व उनकी मांग को उठाना क्योकि हर व्यक्ति अधिवक्ता पर विश्वास करता है कि यही अधिवक्ता उन्हें कोर्ट में न्याय दिला सकता है। हरीश भड़ाना अधिवक्ता को पंजाब एंव हरियाणा बार काउंसिल, चंडीगढ़ की प्रशासनिक कमेटी में सहयोजित सदस्य मनोनीत होने पर बधाई देने वालो में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेश बैसला, पूर्व अतिरिक्त सचिव मनबीर तँवर,, वरिष्ट उपप्रधान आशीष अरोड़ा, उपप्रधान हेमराज़ कपासिया, सह सचिव शुभम शर्मा, पूर्व अतिरिक्त सचिव अरविंद छाबड़ी, अर्पण चपराना, सतपाल नागर, जयप्रकाश नागर, पूर्व वरिष्ठ एक्ज़ीक्यूटिव मेम्बर मनीष छोकर, पूर्व उपप्रधान सतेंदर रावत, जगदीश अधाना, राजेश अधाना, अजय भड़ाना, सरबजीत सरधाना, मनमोहन शर्मा, दीपक दायमा, हरिंदर हरसाना, धर्मेंद्र फागना, राहत अली, ताहिर, चन्दरमोहन, दिनेश तोमर, योधिष्टर, प्रवीण यादव, अनिल धनकड़, विजय पीलवान, श्रीमती संगीता भाटी रावत, हाई कोर्ट से श्रीमती हरविंदर कौर आदि अधिवक्ताओं ने हरीश भड़ाना को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।



