जिला फरीदाबाद बार एसोसिएशन के नेतृत्व में डिस्टिक्ट लीगल सर्विसिस अथॉरिटी फरीदाबाद द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के नेतृत्व में डिस्टिक्ट लीगल सर्विसिस अथॉरिटी, फरीदाबाद द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में सैंकड़ों अधिवक्ताओं के साथ-साथ कोर्ट परिसर में आए हुए लोगों ने भी वैक्सीन लगवाई।
के. पी. तेवतिया प्रधान जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद ने कैम्प में आए सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया व कहा कि इस प्रकार के कैम्प कोर्ट परिसर में लगते रहेंगे।
सन्दीप पाराशर महासचिव जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद ने कैम्प की सराहना करते हुए कहा कि जिन कैम्पों से जनहित का भला हो उस प्रकार के कैम्प का आयोजन निरन्तर होना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से कुनाल गर्ग सी.जी.एम. डालसा, जे. पी. अधाना पूर्व प्रधान, अनिल कुमारी उपाध्यक्ष, आशीश अरोड़ा संयुक्त सचिव, संजीव अत्री, अजीत डागर, संजय तेवतिया, रमन वशिष्ठ, दीपक गुप्ता, प्रेमदत्त भारद्वाज, विजय शर्मा, राहुल शर्मा, मनीश शर्मा, संजय गुप्ता, अर्चना, ओमबीर धनकड़, ओमदत्त शर्मा, हिमांशु तेवतिया, प्रशांत यादव, सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।



