जीवा के छात्रों ने दिया अपनी प्रतिभा का परिचय

फरीदाबाद 25 जून। सेक्टर-21बी स्थित जीवा स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा व श्रेष्ठता समय व परिस्थिति के कारण कहीं पर बाधित नहीं हो सकती। इसी माह 20 जून 2020 को गाजियाबाद के गहीमा स्टुडियो की ओर से आयोजित नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली एनसीआर के लगभग 78 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को जुनियर एवं सीनियर वर्ग में बांटा गया इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि प्रतियोगिता वीडियो के आधार पर ही आयोजित की गई व निर्णायकों ने भी इसी के आधार पर अपने निर्णय दिए।
जीवा स्कूल के कई छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। गर्व की बात यह रही कि विद्यालय की तीन छात्राओं ने दिल्ली एनसीआर के 78 प्रतिभागियों में से अपना वर्चस्व बनाए रखा व अपने-अपने आयु वर्ग में विजेता रही कक्षा छठी की दीविजा ने गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा तीसरी की अनुश्री दुदपुरी ने नृत्य में अपने आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया कक्षा ग्यारहवीं की भूमिका कश्मीरा ने भी अपने आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीविजा को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच सौ रूपये नकद भी प्राप्त हुए। विद्यालय के संगीत के अध्यापक नवीन गोयल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपालचौहान, उपाध्यक्षा चंदलता चौहान एवं प्रधानाचार्या देविना निगम ने सभी विजेता छात्रों एवं संगीत अध्यापक नवीन गोयल के कार्य की प्रशंसा की एवं बच्चों की भी सरहाना की।



