पानी का बिल भरने के नाम पर भेजी थी APK फाइल, 15.34 लाख रुपये की साइबर ठगी

साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने खाताधारक सहित तीन को आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पानी का बिल भरने के नाम पर मोबाइल फोन पर APK फाइल भेजकर एक स्कूल के बैंक खाते से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तीन आरोपितों को 6 सितंबर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमित वासी गांव अलीपुर जिला सीतापुर उ.प्र., अंकुल वासी गांव रजवापुर अहिरान जिला लखीमपुर खीरी उ.प्र. व सचिन कुमार रामस्नेह निवासी गाँव बन वासी गांव बन बहोल जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि दिसंबर 2025 में उनके स्कूल के बैंक खाते से साइबर ठगी कर 15,34,699 रुपये निकाल लिए गए थे। स्कूल के बैंक खाते में अकाउंटेंट रघुवीर का मोबाइल नंबर पंजीकृत था। 9 दिसंबर 2025 को अकाउंटेंट ने स्कूल प्रबंधन को बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर लगातार बैंक लेन-देन से संबंधित OTP प्राप्त हो रहे हैं और साथ ही खाते से पैसे कटने के संदेश भी आ रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि स्कूल के बैंक खाते से लगातार ट्रांजेक्शन कर कुल 15,34,699 रुपये की राशि निकाल ली गई थी। साइबर ठगों ने पानी का बिल भरने के नाम पर APK फाइल भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लबगढ़ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित अंकुल ने अपने सीएससी, सेंटर के वॉलेट खाते को अपने दोस्त सचिन की मदद से आगे ठगों को उपलब्ध कराया था जिसमें ठगी की गई रकम में से 2 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। अंकुल और आरोपित सचिन पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। वहीं आरोपित अमित का भी वॉलेट अकाउंट ठगी के पैसे प्राप्त करने में हुआ था और अमित के खाता में ठगी के 2 लाख रूपये प्राप्त हुए थे।

आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से अंकुल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया वहीं सचिन व अमित को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!