गाडी के चालान के नाम पर लिंक भेज ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में न्यू अहिरवाड़ा, ओल्ड़ फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके पास व्हाट्सएप पर 16 जुलाई 2024 को एक मैसेज आया जिसमें एक लिंक और उसकी गाड़ी के डिटेल और गाड़ी के चालान बारे जानकारी थी। व्यस्त होने के कारण मैसेज पर ध्यान ना देते हुए उसने लिंक पर क्लिक कर दिया परंतु उसमें कोई जानकारी नही दिखा रहा था तो उसने फोन साईड में रख दिया। जिसके कुछ देर बाद उसके फोन पर ओ.टी.पी आये और उसके क्रेडिट कार्ड से कुल 55085/- रुपये का मैसेज आया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अंश गुप्ता वासी मुबारक महल कॉलोनी, जिला सगंरूर पजांब, व हर्ष गर्ग वासी गुरू नानक कॉलोनी, जिला सगंरूर पजांब को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि हर्ष के पास कोई काम नहीं था, वह लालच में ठगों से साथ टेलिग्राम पर जुड़ा हुआ था। ठगों ने उसे किसी LIC की पेमेंट कराने पर 20% कमीशन देने के लिये कहा हुआ था। जिस बारे उसने अपने दोस्त अंश को बताया था। अंश की इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचने की दुकान है और वह अपनी दुकान पर बिलों का भी भुगतान करवाता है। 20% कमीशन के लालच में अंश व हर्ष ने एक व्यक्ति की LIC की पेमेंट करवाई। जिन्होंने उसे व्यक्ति से पूरी पेमेंट लेकर अपने कमीशन के पैसे रखकर बाकि पेमेंट टेलीग्राम के माध्यम से ठगों के पास भेज दी। पेमेंट कंफर्मेशन के लिए अंश ने अपनी ई मेल दी। ठगो ने इस एलआईसी की पेमेंट का भुगतान शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से की गई ठगी के पैसों से कर दिया।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से उनकी जमानत मंजूर की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!