लोकसभा चुनाव में अपना पहला वोट मोदी को दें नवमतदाता : राजकुमार वोहरा
सामाजिक सम्पदा का निर्माण और सामाजिक नायक उभारना, “मन की बात” का मूल उद्देश्य : राजकुमार वोहरा

“मन की बात” कार्यक्रम समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा है जगाता : वोहरा
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुनी मोदी जी की “मन की बात”
फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा के अजरौंदा मंडल के बूथ नम्बर 158 पर स्तिथ भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, जिला अध्यक्ष भाजयुमो शोभित अरोड़ा, राज मदान, कृष्ण आर्य, करण गोयल, सचिन गुप्ता, भवनीश एवं अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने एनआईटी में मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना । इसके अलावा भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर व सभी जन प्रतिनिधियों एवं भाजपा के सभी प्रदेश, जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने किसी ना किसी बूथ पर मोदी जी के “मन की बात” को सुना ।

मोदी जी ने आज की “मन की बात” में नमो ड्रोन दीदी, प्राकृतिक खेती को विस्तार देती और जल संरक्षण करती महिलाओं, डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से वन्य जीवन संरक्षण और चुनाव आयोग ने एक और अभियान ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ गोजरी भाषा को संरक्षित करते गान्दरबल के मोहम्मद मानशाह जी, वांचो भाषा का प्रसार करते अरुणाचल प्रदेश के बनवंग लोसू जी, बकरी पालन, बाघों की बढती संख्या, Content create कर रहे देश के युवाओं आदि अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी मन की बात साँझा की ।
जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बड़ी निष्ठां और भाव से मोदी जी के “मन की बात” को सुनते हैं । मन की बात’ में मोदी जी देशवासियों के प्रयासों को सामने लाते हैं, जो नि:स्वार्थ भावना के साथ समाज को, देश को, सशक्त करने का काम कर रहे हैं । अच्छे कार्य करने वालों को सामाजिक नायक के रूप में उभारना और लोगों में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा जगाना मूल उद्देश्य है और एक ऐसी सामाजिक सम्पदा का निर्माण करना है जिससे समाज में अग्रगामी परिवर्तन आ सके ।



