शुभम विद्या मंदिर विद्यालय में बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद पुलिस व ह्यूमन राइट्स सेफ्टी ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया।

फरीदाबाद, 14 फरवरी (मनीष शर्मा)। शुभम विद्या मंदिर विद्यालय में बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा, सुरक्षा नियम एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद पुलिस व ह्यूमन राइट्स सेफ्टी ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाना तथा उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। नारी शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें कठिन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेंट्रल जोन इंचार्ज एसएचओ ऊषा रानी जी एवं महिला सशक्तिकरण टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर सैक्टर-15 चौकी प्रभारी ओम प्रकाश देशवाल ने भी छात्राओं को सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से शुभम सर एवं प्रिंसिपल रेखा ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा रेखा पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशी गर्ग, उपाध्यक्ष निशी कालरा, महासचिव साहिल चौधरी, सचिव हरिचंद रोहेला, डा. सोनिया, संजय, संयुक्त सचिव पूनम नारायण दुबे व सभी वक्ताओं ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलें।



