पुलिस की शराब तस्करों पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार; अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 623 पव्वे व 48 अध्धा शराब की बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 28 मई को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके किराए के कमरे से 623 पव्वा व 48 अध्धा शराब देशी व अंग्रेजी बरामद की है। जिसकी पहचान रितिक(24) वासी बस्सा पाडा ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को अपने गुप्त सूत्रो से सूचना प्राप्त हुई कि रितिक वासी बस्सा पाडा ओल्ड फरीदाबाद ने अपने किराये के कमरे में अवैध रुप से शराब बेचने के लिए रखी हुई है, जिस पर टीम द्वारा बस्सा पाडा स्थित उसके किराए के कमरे पर रेड की तथा वहां से देशी शराब मार्का मस्ताना 450 पव्वे, अंग्रेजी शराब मार्का आईकॉनिक 125 पव्वे, 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग व 48 अध्धा शराब अंग्रेजी बरामद बरामद हुई।

जांच में सामने आया कि वह, बस्सा पाडा ओल्ड फरीदाबाद में अपने किराये के कमरे में अवैध शराब बेचता था। शराब को अपने किसी साथी से लेकर आता था। जिसकी क्राईम ब्रांच द्वारा तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!