सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा जिला फरीदाबाद की संगठनात्मक बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा ‘विकसित भारत’ का संदेश: पंकज रामपाल

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों तक एक निष्ठावान जनसेवक के रूप में देशवासियों की सेवा की है। 2014 के बाद मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है और केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला व युवाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

पंकज रामपाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं एवं सम्मानजनक जीवन मिले।

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल, फरीदाबाद पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता तथा जिला आईटी संयोजक शिवम रतन सहित सेवा संकल्प अभियान के जिला कार्यक्रम संयोजक, सह संयोजक एवं सदस्यों, मंडल अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मिडिया तथा आईटी टीम के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला अध्यक्ष ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे विभिन्न सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहायता पहुंचाने का संकल्प है। जनसेवा के कार्यों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा कार्यों को जनभागीदारी का माध्यम बनाया जाए।

श्री रामपाल ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत होने वाले सेवा कार्यक्रमों की जानकारी को मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि सेवा कार्यों से अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें और उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके। उन्होंने जिला मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी टीम को कार्यक्रमों की प्रभावी कवरेज, डिजिटल प्रचार-प्रसार तथा सरल पोर्टल पर समयबद्ध रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, भारती भाकुनी, हरेन्द्र भडाना, जिला सचिव पुनीता झा, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, पार्षद सचिन शर्मा, कार्यालय सचिव राज मदान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, नीरज मित्तल, मुनीराज भांबरी, नरेंद्र जैन, अल्का भाटिया, कृष्ण कुमार शर्मा, सरदार रेशम सिंह, राजेन्द्र सिंह तालान, पटेल मंडल अध्यक्ष व पार्षद करमबीर बैसला, प्रभा सोलंकी, सत्येन्द्र पाण्डेय, संजय अरोड़ा, ममता श्रीवास्तव, मेघना श्रीवास्तव, अश्वनी गुलाटी, राहुल रत्रा, विनय भाटी कौराली, मंडल अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता, अमित आहूजा, महेश कुमार,मुकेश झा, तृप्ति माला, शिव गुप्ता, आनंद कश्यप, प्रतिभा तिवारी, मनीष द्विवेदी,घनश्याम शर्मा,महेश सक्सेना, सचिन गुप्ता, कार्तिक पाराशर एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!