गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 फरीदाबाद : अंकुश मिगलानी, वाईस चेयरपर्सन और डॉ मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के आदेशानुसार तथा जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष विक्रम सिंह एवं सचिव बिजेन्द्र सोरौत के मार्गदर्शन में जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा आज 70 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंकुश मिगलानी, वाईस चैयरपर्सन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के द्वारा उपस्तिथि दर्ज की गयी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरषोत्तम सैनी द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुलदस्ता देकर स्वागत किया और जिनके आगमन पर ऍन सी सी के छात्रों द्वारा परेड मार्च किया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया की मानवता की सेवा के लिए हम हमेशा तत्पर रहना चाहिए, देश के हर क्षेत्र में लगातार काम करने की जरुरत है। उन्होंने जिला फरीदाबाद के सभी संस्थानों की तारीफ की तथा उपस्थित सभी समाजसेवियों वार्तालाप किया जहां उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं को रेडक्रॉस से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरषोत्तम सैनी के द्वारा अपने संबोधन में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा चलायी जा रही सभी गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

मंच का संचालन दौरान मनोज बंसल, आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा रक्तदान के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

स्वागत की कड़ी जगदीस सहदेव, वीरेंदर गौर, एच एल भूटानी, विमल खंडेलवाल, प्रताप सिंह, दीपक प्रसाद, मधु भाटिया, अमनदीप शर्मा, जगन्नाथ अत्तरी, मनदीप, अरविन्द, रामकिशोर, रोहताश, रूचि, रामबरन रामकिशोर, केशव एवं अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!