सीए शिव कुमार अग्रवाल फरीदाबाद लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए प्रधान

फरीदाबाद : लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल ने अपना 42 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-21डी में समन्वय मंदिर के प्रागण में किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से लॉयन सीए शिव कुमार अग्रवाल को एक बार पुनः प्रधान चुना गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि, के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन प्रदीप सिंघल मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम में इंस्टालेशन चेयरपर्सन की भूमिका एसएम नागपाल ने निभाई। लॉयन टीपीएस खिल्लन पीएमजेएफ (पीडीजी) फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट, गवर्नर लॉयन एनके गुप्ता और लॉयन ओंकार सिंह रेनू सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट,गवर्नर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लॉयन अनिल अरोड़ा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लॉयन आरके गुप्ता, लॉयन नरगिस गुप्ता पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और मास्टर ऑफ सेरेमनी मंच संचालन लॉयन राहुल सिंघल ने की! सभी मेंबर्स ने नवनियुक्त प्रेसिडेंट लॉयन सीए शिव कुमार अग्रवाल और टीम को बधाई दी।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन प्रदीप सिंघल ने नवनियुक्त नई टीम को शपथ दिलाते हुए समाज के उत्थान के लिए कुछ सुझाव दिए। वहीं दोबारा प्रेसिडेंट चुने गए लॉयन सीए शिव कुमार अग्रवाल ,सचिव लॉयन अशोक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष लॉयन सीए विजय गुप्ता को 2023-24 के लिए पदों से नवाजा और लॉयन पिन लगाकर स्वागत किया गया ।

लॉयन सीए शिव कुमार अग्रवाल ने फरीदाबाद लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल का सर्वसम्मति से दोबारा प्रधान चुने जाने पर अपने सम्बोधन में कहा कि उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है कि उनके ऊपर लॉयंस सदस्यों ने एक बार फिर से जो विश्वास जताया है। उसे वह सब को साथ लेकर और समाज उत्थान के कामों को आगे बढ़ाते हुए पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। उनकी तंमन्ना है की जो बच्चे पैसे के आभाव में सीए की पढ़ाई नहीं कर पाते है उनकी वह मदद कर उनका भविष्य को सवारने का प्रयास करेंगे। इसके आलावा जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्टेशनरी का सामान देना, कच्चा राशन देना और पर्यावरण के प्रति काम करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेंगी! कार्यक्रम में लॉयन सीएल जैन, लॉयन आर के गुलाटी, लॉयन जेपी गुप्ता, लॉयन सुधीर चौधरी, लॉयन योगिन्दर सिंह, लॉयन अजय शर्मा, लॉयन राजेश गुप्ता, लॉयन आर के चिल्लाना, लॉयन माला गुप्ता, लॉयन आरपी ओझा, लॉयन अतुल अग्रवाल, लॉयन राजेश गुप्ता सहित कई लॉयन मेंबर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!