“सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा 10 माह में 305 महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया गया

फरीदाबाद – हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे प्रदेश में “सेफ सिटी” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य रात्रि के समय अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को सुरक्षित घर या उनके गंतव्य स्थाल तक पहुंचाना है।
इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक के 10 माह की अवधि में फरीदाबाद पुलिस ने कुल 305 महिलाओं को रात्रि के समय सुरक्षित उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया है।
फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति, PCR और ERV टीमें रात्रि के समय लगातार गश्त करती हैं और जरूरतमंद महिलाओं की सहायता हेतु तत्पर रहती हैं। पुलिस का प्रयास है कि कोई भी महिला असुरक्षित महसूस न करे व उसे हर समय पुलिस की सहायता उपलब्ध हो।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा जन-साधारण को सूचित किया जाता है कि—
यदि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं होता है या वह अकेली होने के कारण असुरक्षित महसूस करती है, तो वह तुरंत पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती है।
महिलाएं निम्न नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सहायता ले सकती हैं—
कंट्रोल रूम नंबर: 9999150000
कंट्रोल रूम नंबर: 0129-2227200
आपातकालीन नंबर: डायल 112
सूचना प्राप्त होते ही नजदीकी दुर्गा शक्ति टीम, PCR या ERV तुरंत उस महिला से संपर्क कर उसे सुरक्षित उसके घर या अन्य गंतव्य स्थल तक पहुंचाएगी।
फरीदाबाद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें।



