हनी ट्रैप के मामले में पुलिस थाना सेक्टर-31 की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुख्य आरोपी महिला को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर दबाव बनाकर पैसे ऐठने के मामले में थाना सेक्टर 31 की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफतार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अफजल खान सुभाष कैम्प NTPC बदरपुर दिल्ली का रहने वाला है। सेक्टर 30 के रहने वाले प्रवेन्द्र कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर 31 फरीदाबाद में अभियोग दर्ज किया गया था । शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को हनी ट्रैप के मामले में फसाकर 45 लाख रुपए ऐंठे लिये। आरोपी अफजल को पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेड कर तुगलकाबाद मैट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है तथा ऐंठे गए पैसे से खरीदी गई मोटरसाइकिल को आरोपी से बरामद किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी अनीता कौर निवासी पंचशील कालोनी पार्ट-2 बसन्तपुर फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य संलिप्त आरोपी की तलाश जारी है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!