भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का फरीदाबाद में पहुंचने पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद ने किया जोरदार स्वागत

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने एन.आई.टी.-86 विधानसभा में जनसम्पर्क अभियान ‘प्रवास’ के समय, साथ में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भगवान सिंह ने लाखन सिंह लोधी अध्यक्ष डबुआ मण्डल ओबीसी मोर्चा भाजपा के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शक्ति प्रमुख केन्द्र एवं पन्ना प्रमुखों व उपस्थित जन समुदाय को प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अन्तिम व्यक्ति को योजनाओं को लाभ मिल सके पर विस्तार से विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि.) फरीदाबाद के सदस्यों व सामाजिक बन्धुओं ने पगड़ी बांधकर, शाल ओढ़ाकर और गुलदस्ता मालाओं से भव्य स्वागत कर प्रथम स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी प्रणेता अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की तस्वीर भेंट कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लाखन सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, नंदकिशोर लोधी, अर्जुन सिंह लोधी, वरिष्ठ नेता सुरेश पाठक, नरेन्द्र कंडेरे, सुदर्शन शर्मा, बलराम लोधी, सुधीर लोधी, दिलबाग सिंह, सूरजभान चौधरी, मुकेश राजपूत, ओमकार सिंह राजपूत, पवन कुमार, रामफल, सुदामा देवी, महेशा देवी, सुखदेव, आशा लोधी, देशराज लोधी आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!