फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति द्वारा दिए जा रहा धरना आज 240 वें दिन में प्रवेश कर गया

फरीदाबाद : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति द्वारा दिए जा रहा धरना आज 240वें दिन में प्रवेश कर गया। इस मौके पर आज धरना स्थल पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें धरने के संयोजक सतीश चोपड़ा ने पिछले दिनों सरकार द्वारा दिए गए सकारात्मक संदेश के चलते अब सिविल अस्पताल में जल्द मदर केयर चाईल्ड यूनिट के लिए पुरानी बिल्डिंग को तोडऩे का काम शुरू हो गया है साथ ही आईसीयू में डाक्टरों की संख्या बढ़ाने व छांयसा मेडिकल कालेज में भी आईपीडी सेवाओं को शुरू करने की ओर कदम बढऩे लगे है। साथ ही सतीश चोपड़ा ने बताया कि बडख़ल एसडीएम त्रिलोक सिंह के नेतृत्व में सीएमओ स्तर पर समस्याओं का हल निकलना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पोस्टमार्टम हाऊस को कोल्ड हाऊस में बदलने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

सतीश चोपड़ा ने बताया कि आगामी 15 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव हरियाणा की कई स्वास्थय सेवाओं को शुरू करेगें जिसमें फरीदाबाद जिले से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड किया जाएगा।

इस सभी मामले में फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति, पूर्व क्रिकेटर संजय भाटिया व उनकी टीम की मेहनत अब रंग लाने लगी है। इस मौके पर सरदार उपकार सिंह सरदार प्रीतपाल सिंह, एडवोकेट एन पी सिंह, सुरेंद्र यादव, वीरेन्द्र तंवर, गुलफाम खान, राजेश अहलावत, दीपक, रियाज खान, सुनील कुमार, सुशील चौहान, विकास कुशवाहा, आशीष, सतेन्द्र शर्मा, अजय सैनी व अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!