नशा तस्करी के मामले में नशा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी के घर से 15.580 किलोग्राम गांजा और बरामद

फरीदाबाद 23 नवम्बर : बता दे कि 14 अगस्त को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आरोपी दिवाकर सिंह को भगत सिंह कॉलोनी से काबू करके आरोपी से 490 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। जिसके खिलाफ थाना सिटी बल्लबगढ़ में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा को देव नाम के व्यक्ति से 2000/-रु में खरीदा है।

मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी देव कुमार को गुडियर कम्पनी के सामने से गिरफ्तार किया है। देव कुमार वासी गांव चंदावली बल्लभगढ़ का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि गांजा को दिल्ली में किसी व्यक्ति से खरीद कर लाता है। आरोपी के घर से 15 किला 580 ग्राम गांजा और भी बरामद हुआ है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड की नोकरी करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!