चौ.कृष्णपाल गुर्जर का 64वां जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया गया

फरीदाबाद : फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर का 64वां जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस मौके पर चौ. कूष्णपाल गुर्जर, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला व अन्य मौजिज लोगों के साथ मिलकर केक काटा। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर पंकज सिंगला ने कहा कि चौ.कृष्ण्पाल गुर्जर गरीब,शोषित,किसान-मजदूर,व्यापारी के साथ साथ हर वर्ग के हितैषी है। वे 36 बिरादरियों के नेता व फरीदाबाद के विकास पुरूष है। उन्होनें कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते है कि उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे और उनकी दीघायु हो। इस मौके पर कूष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ने कहा आप सभी का प्यार देखकर मुझे सुख की अनुभूति हो रही है। उन्होनें कहा कि आप सभी मेरा परिवार हो और आपको देखकर ही मुझे ताकत मिलती है।



