गणपति पंडाल में गूंजे जय श्री राम के जयघोष

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित भक्तिमय सुंदर कांड पाठ

Faridabad : गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत 15 सितम्बर को सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता का अनुपम उदाहरण बना।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद मुख्य पाठ वाचक पं. गोविंद पाठक ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। सहयोग वाचक राम पाठक एवं पुनीत पाठक ने सामूहिक पाठ में सहयोग किया, जबकि संगीत सेवा में अजीत भारद्वाज और दीक्षांत रावत ने अपनी कला से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

भजन क्रम में “बजरंग बालाजी आज हमारे घर आना”, “तोरी बैयां पड़ू में हनुमान राम जी के दर्शन करा दो”, “जराई आये लंका बजाई आए डंका”, “राम जी की सेना चली” तथा “शिव तांडव स्त्रोत” की प्रस्तुति दी गई। करताल और ढोलक की ताल पर गूंजते मंत्रों और चौपाइयों ने पूरे भवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालु भावविभोर होकर राम नाम में लीन हो गए।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ और राम जी के 108 बार नाम जाप कर विश्राम दिया गया। उपस्थित जनसमूह ने “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!