कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 98,000 की ठगी

खाताधारक सहित 3 आरोपित गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 98,000 की ठगी के एक मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान इमतियाज(49), रोहित(22) व इलमान(23) वासी जिला उधमसिंह नगर, उतराखण्ड के रुप में हुई है।जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-56A फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने 23.12.2025 को गुगल पर कस्टमर केयर के नंबर सर्च कर फोन किया था, ठगों ने 10 रुपये सर्विस चार्ज लगने की बात कहकर फोन काट दिया। फिर उसके व्हाट्यएप पर एक कॉल आई, जिसने कहा कि फोन-पे का बैंलेंस चेक करो, जैसे ही फोन में बैलेंस चैक करने की कोशिश की तो उसके फोन की स्क्रिन ऑफ हो गई और उसके खाता से 98,000 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इमतियाज खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे रोहित को दिया था, वहीं रोहित ने इस खाता को आगे इलमान को दे दिया। तीनों आरोपित एक ही जिला के रहने वाले है। इमतियाज 5वीं, रोहित B.COM व इलमान 12वीं पास है। खाता में ठगी के 98,000 रुपये आये थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!