वर्क फ्रॉम होम के नाम पर टेलीग्राम टास्क देकर 1,14,794/- रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद : टेलीग्राम टास्क के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर 1,14,794/- रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक राजकुमार(21), निवासी सवाई माधोपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। जिसके NYE वॉलेट में ठगी के 43,000 रुपये आये थे।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना NIT, फरीदाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों द्वारा उसे वर्क फ्रॉम होम के लिए संपर्क किया गया और टेलीग्राम के माध्यम से कुछ टास्क दिए गए। टास्क के बदले लाभ का झांसा देकर ठगों ने उससे कुल 1,14,794/- रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिये। जब शिकायतकर्ता ने लाभ सहित पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राजकुमार वॉलेट होल्डर है, जिसके पास NYE वॉलेट था, जिसमें ठगी के 43,000 रुपये आये थे। वह बी.ए पास है। जिसको मानननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!