मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी फरीदाबाद जिला में विडियो कांफ्रेस के जरिए 270 करोड़ रुपये की धनराशि की विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम मनोहर लाल ने 7 विकास कार्यों का उद्घाटन व 8 का शिलान्यास करने सहित कुल 15 परियोजनाएं शामिल

फरीदाबाद, 24 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला फरीदाबाद के लिए लाइव वीडियो के माध्यम से कुल 15 परियोजनाओं में 7 का उद्घाटन व 8 शिलान्यास किया। लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन सेक्टर-12, लघु सचिवालय के बैठक कक्ष कमरा नंबर 603 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे और साथ ही विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, डीसी विक्रम सिंह और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद प्रशासक श्रीमती गरिमा मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

वर्चुअल कार्यक्रम के बाद हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद सहित हरियाणा को 2034 करोड़ रुपये की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें मुख्य रूप से सबसे ज्यादा धनराशि के विकास परियोजनाओं में 270 करोड़ रुपये की धनराशि विभिन्न विकास परियोजनाएं रही हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला की 270 करोड़ रुपये की धनराशि की परियोजनाओं का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 7 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिनमें बङखल झील पर 2092 लाख, वेंटो नाइट ट्रीटमेंट प्लांट पर 190 लाख, मल्टीग्रेटिड पार्किंग पर 1673, बराही तालाब का नवीनीकरण पर 1059 लाख, मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तिगांव पर 485 लाख, आरएमसी रोड गुरुग्राम कैनाल पर 1100 लाख और 66 केवी सब स्टेशन सेक्टर-37 पर 1650 लाख की धनराशि खर्च कर पूरा किया गया है। वहीं शिलान्यास परियोजनाओं में एफएमडीए के 51 करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि के तीन रैनीवैल, 2750 लाख रुपये की धनराशि के सूरज कुण्ड और 1320 लाख रुपये की धनराशि के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक-एक 66 केवी सबस्टेशन, 1700 लाख रूपये की धनराशी का राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान में 500 सीटों का ऑडिटोरियम तथा टीचिंग ब्लाक का निर्माण, 1600 लाख रुपये की धनराशी का बल्लभगढ़-तिगांव- मंझावली रोङ, 2280 लाख रुपये की धनराशि से सेक्टर-16 में व्यवसायिक कम्लैक्स और 504 लाख रुपये की धनराशि से फतेहपुर चंदीला गांव फरीदाबाद ओल्ड में चौपाल रोड, हाई मास्क लाइटिंग और गार्डनिंग के कार्य शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!