पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का अस्पताल सील

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 6 अप्रैल : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के अस्पताल को पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराये जाने के आरोप में सील कर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि पूर्व मंत्री कुरैशी के अस्पताल का पंजीकरण 2019 से नवीनीकृत नहीं कराया गया था।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें तीन बार नोटिस भी भेजे गए थे, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया, लिहाजा यह कार्रवाई की गई है।

डॉ मोहन ने बताया कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जावेद हुसैन एवं डॉ सुधीर कुमार के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई।

मोहन ने बताया कि जिले में कई अस्पताल हैं जिनका पंजीकरण नवीनीकृत नहीं कराया गया है जिनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!