स्वतंत्रता दिवस पर चेतना वेलफेयर सोसाइटी में रंगारंग समारोह का आयोजन

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चेतना वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. सी. गर्ग जी थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर संस्था के दिव्यांग बच्चों तथा स्ट्रीट चिल्ड्रन द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया, जिसे सभी ने भरपूर सराहा।

मुख्य अतिथि एस. सी. गर्ग जी ने संस्था द्वारा दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए चेतना वेलफेयर सोसाइटी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



