वाहन चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा- निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार विशाल शाहुपुरा बल्लबगढ़ का रहने वाला है। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने विशाल को मोटरसाइकिल सहित पटेल चौक SGM नगर एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मटोरसाइकिल को दिल्ली एरिया से चोरी किया था। आरोपी वैल्डिंग का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!