faridabad crime news पुलिस का अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों पर प्रहार

7 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा, 1 देसी पिस्टल व 1 कारतूस बरामद

faridabad crime news : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा, 1 देसी पिस्टल व 1 कारतूस बरामद किए है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने उज्जवल(23) वासी गांव फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद को पटेल चौक फरीदाबाद के पास से 1 देसी कट्टा सहित व उमेश(21) वासी गांव फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद को उसके गांव से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 ने तूषार(21) वासी अलवर राजस्थान को सेक्टर 62 के पास से 1 देसी कट्टा सहित व भारत(21) वासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद को बल्लभगढ से गिरफ्तार किया है। वहीं क्राईम ब्रांच बॉर्डर ने महेश(27) वासी भूपानी फरीदाबाद को 1 देसी पिस्टल व 1 कारतूस सहित बदरपुर बॉर्डर से, विजयपाल(46) वासी पल्ला फरीदाबाद को गांव डुंगरपुर से व रामकरण वासी सेहतपुर पल्ला को पल्ला एरिया से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है। व रामकरण को अधिक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!