गाड़ी में शराब तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच 65 ने 30 पेटी अवैध देशी शराब की बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में लोकसभा चुनाव के चलते शराब तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 65 प्रभारी तरुण की टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुनील है जो पलवल के औरंगाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्विफ्ट गाड़ी में अवैध शराब ले जाते हुए फतेहपुर गांव के पास से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब मार्का मस्ताना बरामद की गई। गाड़ी और अवैध शराब को पुलिस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ सदर बल्लभगढ़ थाने में अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई तो सामने आया कि आरोपी खेती का काम करता है जो फरीदाबाद के लाधोली गांव के ठेके से शराब लेकर बेचने के लिए पलवल ले जा रहा था जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ के पश्चात आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!