चित्रकारी व क्विज प्रतिोगिता से दिया पोषण का ज्ञान

बल्लबगढ़ ! गांव नगला जोगियान के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पोषण पखवाड़े के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शालू, राज, गीता ने बच्चो के लिए चित्रकारी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई।बच्चो से पोषण से संबंधित क्वेश्चन पूछे गए जिसके उत्तर बच्चो ने बहुखुबी से दिए। बच्चो ने पोषण से संबंधित सुंदर सुंदर चित्रकारी बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर स्कूल के अध्यापकों ने भी बच्चो के उत्साह को बढ़ावा दिया तथा बच्चो को सही पोष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रशोंत्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोहैल द्वितीय स्थान कृष्णा तृतीय स्थान पर शीतल रही। चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोंटी, द्वितीय स्थान मनीषा, तृतीय स्थान सोमेश ने लिया। सभी बच्चो को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।बच्चो के साथ साइकिल रैली भी निकाली गई। मौके पर सुपरवाइजर शालू, राज, गीता, आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर मौजूद रही।



