स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले रिंकू तथा अमर को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने बरामद किया मोबाइल

आरोपी रिंकू के खिलाफ दिल्ली में अवैध हथियार लड़ाई झगड़ा चोरी स्नैचिंग इत्यादि धाराओं के तहत 8 तथा अमर के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा चोरी व स्नेचिंग जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार व उनकी टीम ने स्नेचिंग के मुकदमे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रिंकू तथा अमर उर्फ़ भोला का नाम शामिल है। आरोपी रिंकू साउथ ईस्ट न्यू दिल्ली तथा आरोपी अमर दिल्ली के गौतमपुरी एरिया का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को स्नेचिंग के मुकदमे में गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने सराय एरिया में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हुए एक मोबाइल फोन छीना था। इसके संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद करके मामले में पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं जो नशा करते हैं और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रिंकू के खिलाफ दिल्ली में चोरी, स्नैचिंग, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार इत्यादि धाराओं के तहत 8 मुकदमे दर्ज हैं वहीं आरोपी अमर के खिलाफ लूट, चोरी, लड़ाई झगड़ा इत्यादि धाराओं के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!