अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन कुमार निवासी गांव गोच्छी, फरीदाबाद के रूप में हुई है, जिसे बाईपास रोड, श्मशान घाट पल्ला के पास से काबू किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुनीत निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी बल्लभगढ़ बस स्टैंड में शिकायत दी थी कि 4 अप्रैल को उसकी मोटरसाइकिल आदर्श विद्यालय, फ्रेंड्स कॉलोनी, बल्लभगढ़ से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!