अपराध शाखा DLF की टीम ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में चोरी पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक उर्फ कृष्ण उर्फ पाठक है जो ओम एनक्लेव पार्ट 2, पल्ला का रहने वाला है जिसे अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार एत्मादपुर के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी से जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वह आनाकानी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने करीब 2 महीने पहले पल्ला एरिया से चोरी की थी जिसका मुकदमा पल्ला थाने में दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी तथा स्नेचिंग के 12 मुकदमे दर्ज है और वह नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातें करता है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!