आयुश हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में अब तक 8 आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद : सत्यनारायण वासी संजय कालोनी, सेक्टर -23 की शिकायत पर उसके बेटे आयुश (18) की हत्या करने के मामले में 07 जनवरी को थाना मुजेसर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने विवेक, रिषभ और शिवशंकर उर्फ विकास को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि विवेक और रिषभ गांव मनीखुर्द जोनपुर उत्तर प्रदेश दोनों भाई है तथा आरोपी शिवशंकर वासी गांव भोज्जपुर जिला सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जो वर्तमान में सुरुरपुर एरिया में रह रहे है। तीनों आरोपियों को अपराध शाखा टीम ने गांव गौच्छ से गिरफ्तार किया है। आरोपियो से एक सुआ व 2 डंडे बरामद किए गए है।

मामले में अभी तक पंकज सिंह, जिलाजीत, आशीष, अतुल और परशुराम को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने बताया कि वे सरुरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक कम्पनी में पंकज व जीलाजीत के साथ नौकरी करते थे। संजय कॉलोनी वासी वरुण भी इसी कम्पनी में नौकरी करता है। 6 जनवरी को दिन के समय कम्पनी में उनकी वरुण के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसपर उन्होने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वरुण को सबक सिखाने का प्लान बनाया और कम्पनी की छुट्टी के बाद अपने साथियों के साथ रास्ते में खडे हो गए। आरोपियों ने उनके साथ झगडा किया और झगडे में आयुश को चोट लग गई, जिससे आयुश घायल हो गया था। जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। तीनों आरोपियो को मामले में पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!