वाहन चोरी के मामले में 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राइम मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी रोहीत ऊर्फ गोलू व रोहन को गिरफ्तार किया है।
बता दे कि थाना शँहर बल्लभगढ में 25 फरवरी 2025 को पुलकित राठी वासी लोयन सोसायटी सै0-2 बल्लबगढ ने दी अपनी शिकायत मे बताया की शिकायतकर्ता ने गणेश इलेक्ट्रीक कम्पनी के नाम से दुकान खोल रखी है उसने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खडी की थी जब शिकायतकर्ता दुकान बढाकर जाने लगा तब उसे उसकी मोटरसाईकिल वहाँ नही मिली जिसके बाद शिकायतकर्ता ने चोरी होने की शिकायत थाना शँहर बल्लभगढ दी थी। जिसके संबंध में पुलिस थाना शँहर बल्लभगढ में चोरी की धाराओ मे मामला दर्ज किया गया था।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया की अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए 27 फरवरी को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने आरोपी रोहीत ऊर्फ गोलू वासी 17 नम्बर चुंगी फरीदाबाद व रोहन वासी राजीव काँलोनी फरीदाबाद को लेजर वैली पार्क ,सूरजकुंड से मोटरसाइकिल सहीत गिरफ्तार किया है दोनों आरोपी नशे के आदि है तथा चोरी की हुई मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे आरोपी रोहन पर पूर्व में भी चोरी व एक्साइज के मुकदमे दर्ज है दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है



