घर से आभुषण चोरी करने के मामले में अपराध शाखा NIT की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस थाना SGM नगर में सुमित कुमार वासी SGM नगर ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि वह 05 जून को घर में ताला लगा कर ऑफिस गया था। शाम को जब वह वापिस आया तो उसने देखा की घर का ताला टूटा हुआ था। जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो पाया की घर के CCTV कैमरा का WiFi बंद था, उसने जब घर की अलमारी को चैक किया तो उसमें से 2 अंगुठी व एक जोड़ी टोपस किसी ने चोरी कर लिया था। जिस शिकायत पर थाना SGM नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया अपराध शाखा NIT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरजीत वासी SGM नगर को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी उसी घर में दुसरे फ्लैट में रहता है तथा उसने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनायी थी। जिसके बाद जब शिकायतकर्ता काम पर गया तो उसने दुसरे व्यक्ति को बुलाया और चोरी करने के लिए घर के अंदर भेज दिया और उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अधिक पुछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दुसरे आरोपी की तलाश जारी है..

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!