आधी मुंबई की बत्ती गुल !

मुंबई ! देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को अचानक से पॉवर कट की समस्या खड़ी हो गई है ! मुंबई के एक बड़े हिस्से में बिजली नहीं है ! शहर के इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बोर्ड के मुताबिक, टाटा की बिजली सप्लाई में कुछ दिक्कत आने की वजह से बिजली बाधित हुई है! पॉवर कट की वजह से यहां ट्रेनों का संचालन भी ठप हो गया है ! कई इलाकों में ट्रैफिक सिग्नल भी काम नहीं कर रहे! पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि यह टाटा पावर में एक ग्रिड में गड़बड़ी आने के चलते हुआ है! मुंबई में इतने बड़े स्तर पर बिजली जाने की घटना पहली बार हुई है! बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने ट्वीट कर कहा, टाटा के बिजली सप्लाई में कुछ गड़बड़ी होने के चलते शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है! असुविधा के लिए खेद है!
बिजली जाने की वजह से सेंट्रल और वेस्टर्न लाइन पर कई उपनगरीय ट्रेनें रुक गई हैं ! सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट कर कहा, सीआर पर मुंबई की उपनगरीय ट्रेनें ग्रिड फेल हो जाने के चलते रुक गई हैं! हम जल्द ही अपडेट देंगे! कृपया थोड़ा धैर्य रखें! वहींं वेस्टर्न लाइन के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, ‘10.05 बजे टाटा पॉवर कंपनी में एक ग्रिड फेल हो जाने के चलते ट्रैक्शन पावर बाधित हुआ है, जिसके बाद चर्चगेट से बोरीवली के बीच में ट्रेन की सुविधा को बंद रखा गया ह!. ट्रैक्शन पावर रीस्टोर होते ही सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी. यात्रियों से सहयोग का आग्रह किया जा रहा है!’
बिजली जाने के कुछ मिनटों में ही लोग ट्विटर पर इसकी चर्चा करने लगे! कुछ ने हैरानी जताई तो कुछ ने पूछा कि क्या ये समस्या पूरे शहर में है?



