वुमेन्स पॉवर संस्था ने की गणेश जी की स्थापना

फरीदाबाद : वुमंस पावर संस्था लगातार कई सालों से गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की स्थापना करती आई है और इस वर्ष भी संस्था ने गणेश जी को स्थापित किया। वुमेंस पावर की फाउंडर चांदनी आजाद अली बताती हैं कि वह हर साल इसी तरह गणेश जी की स्थापना करके और 2 दिन बाद उनका विसर्जन करती हैं।

इस बार वुमेंस पावर संस्था के वाइस प्रेजिडेंट डौली कपूर और उनके पति करन कपूर के द्वारा गणेश जी की स्थापना की गई है। साथ ही रिदिमा पराशर और मिली शर्मा ने इस पूरे गणेश स्थापना दिवस को बहुत ही अच्छे से मनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस उत्सव का वुमेन्स पॉवर संस्था की पूरी टीम में बहुत ही उत्साह रहता है।
वुमेन्स पॉवर संस्था चाहे धार्मिक कार्यक्रम हो, किसी जरूरतमंद की मदद करना हो, पौधे लगाने होंं, ब्लड डोनेशन कैंप हो, हेल्थ चेकअप कैंप हो या फिर पशु-पक्षियों की देखभाल हो संस्था हर तरीके से अपने समाज में अच्छाई फैलाने का कार्य करती है।



