370 ग्राम गांजा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार प्रहार जारी है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी अमन भाटिया(22) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन भाटीया वासी राहुल कालोनी NIT -3 फरीदाबाद को 370 ग्राम गांजा सहीत डबुआ एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना डबूआ फरीदाबाद में NDPS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अमन भाटिया ने पुछताछ मे बतलाया कि वह गांजा 3 नम्बर पहाडी डबुआ से किसी व्यक्ति से 5000/- रुपये मे आधा किलो गांजा खरीद कर लाया था। जिसमे से कुछ गांजा आरोपी ने बेच दिया था आरोपी पर पुर्व मे भी NDPS का मामला दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!