रेहडी लगाने वाले के साथ मारपीट करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : विपिन वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस थाना डबुआ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि फास्ट फूड की रेहडी लगाने का काम करता है। 09 मई को सुबह करीब 9 बजे वह और उसका एक दोस्त मोटरसाईकिल से टाउन नम्बर 2 की तरफ जा रहे थे तभी डबुआ मण्डी की गली से 3 लडके स्कुटी पर सवार होकर एकदम से मोटरसाईकिल के आगे आ गए ।जिनको आराम से स्कूटी चलने बारे कहा तो कहासुनी हो गई। इसके बाद शाम करीब 8 बजे वहीं लडके अपने 3-4 और दोस्तो के साथ शिकायतकर्ता की रेहडी पर आए तथा शिकायतकर्ता पर ताबडतोड लाठी डंडो से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिस संबंध मे थाना डबुआ मे हत्या के प्रयास व लड़ाई झगड़े की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दिपांशु(19) व हरप्रित वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद को उनके घर से गिरफ्तार किया है
आरोपियों से पुछताछ मे सामने आया कि 9 मई को उनके दोस्त साहिद अंसारी का फोन दिपांशु(19) के पास आया था। जिसके बाद दोनो आरोपी दिपांशु(19) व हरप्रित (20) मौका पर आरोपियों कि मदद करने पहुंचे थे। दोनों आरोपी बांहरवी पास है। अब तक मामले में दोनों आरोपियों सहित कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपियों को पुछताछ के बाद माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है



