342 गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने नशा तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश उर्फ राजे गांधी कालोनी NIT फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान गरुद्वारा के सामने वाले पार्क गांधी कालोनी NIT एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 342 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना NIT में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि गांजा को दिल्ली सदर बजार में किसी व्यक्ति से 350 ग्राम गांजा 3500/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी व अवैध हथियार के मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!