मेरी राजनैतिक हत्या का षडयंत्र कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, मेरा चुनाव अब जनता लड़ेगी : शारदा राठौर

बल्लभगढ़ : मेरी राजनैतिक हत्या का षडयंत्र कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, मेरा चुनाव अब जनता लड़ेगी। यह कहना है बल्लभगढ़ से पूर्व संसदीय सचिव कु0 शारदा राठौर का। उन्होंने कहा कि पार्टी का जो फैसला हुआ है उससे मैं बहुत आहत हूं। सर्वे बताता है कि जनता का मेरे ऊपर पूरा भरोसा है और जनता चाहती है कि मैं नामांकन दाखिल करूं और बल्लभगढ़ की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूं।



