अध्यापिका ने की आत्महत्या !

नोएडा, 25 अप्रैल ! नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक अध्यापिका ने तड़के अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू द्वितीय सोसाइटी के एफ-ब्लाक में रहने वाली 35 वर्षीय भगवती बिष्ट ने शनिवार सुबह 4 बजे के करीब अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि महिला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति का मेडिकल का कारोबार है। पुलिस ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!