1050 ग्राम गांजा सहित क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस का लगातार नशा तस्करो पर प्रहार जारी है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी समशाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से गांजा लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी समशाद वासी गाँव दनदयालपुर जिला सिवान, बिहार हाल राधा कृष्ण मंदिर वाली गली, कापसहेडा, दिल्ली को 1050 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजेसर में NDPS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को बेचने के लिए सिवान, बिहार से 7000/-रू में लेकर आया था, आरोपी खांडसा, गुरूग्राम में सिलाई का काम करता है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!