जरूरतमंदों को वितरित किया गया सूखा राशन

फरीदाबाद 30 अप्रैल। फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, एडवोकेट अरविंद पटेल एवं पूर्वांचल मिथिलांचल छात्र चेतना समिति के प्रधान श्रीकांत ने अपने सहयोगी जयप्रकाश गोपीचंद गुप्ता, सुनील कुमार, जितेंद्र शर्मा, बृजभूषण शर्मा, परम बलूनी, मोहम्मद शब्बीर, एडवोकेट अरविंद के साथ फरीदाबाद शहर की सेक्टर 21, सेक्टर 46, बीपीटीपी नहर पार की झुग्गियों में सभी जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।



