अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने वाहन चोर आरोपी को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित की पहचान राजकुमार(22) वासी गाँव मच्छगर बल्लबगढ़ फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रदीप निवासी वजीरपुर रोड फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर से चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने 28 जून को आरोपित राजकुमार को IMT सेक्टर-79 सोतई रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!